
शिवपुरी। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में सड़कों का धंसकना शुरू हो गया है। आज सुबह सोनचिरैया होटल के पास नवनिर्मित सड़क धंसकने से वहां से गुजर रही गगन ट्रेवल्स की बस का पिछला पहिया फंस गया और बस एक तरफ झुक गई गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ, उस समय बस में कई यात्री बैठे हुए थे। वहीं दूसरी घटना श्रीराम कॉलोनी में घटित हुई जहां सीवर खुदाई के बाद मिट्टी डालकर बंद की गई सड़क धंसकने से वहां से गुजर रहा है एक पानी का टेंकर गड्ढे में धंसक गया। बाद में जेसीबी का मदद से टेंंकर को निकाला गया।




