Press "Enter" to skip to content

24 घंटे बाद भी नहीं लगा बालकृष्ण भार्गव का सुराग

शिवपुरी। कल जिले में हुई जोरदार बारिश के बाद नदी, नाले उफनने के साथ सिरसौद के करमाजकलां और छर्च के बिलौआ रपटे पर बहे दो युवकों में से एक युवक तेजपाल पुत्र जिगनी जाटव उम्र 37 वर्ष का शव नाले के किनारे झाडिय़ों में फंसा मिला जबकि बिलौआ रपटे पर बहे बालकृष्ण भार्गव की सर्चिंग में पुलिस और प्रशासनिक टीम जुटी हुई है। 
कल बिलौआ स्थित रपटे पर पानी के तेज बहाव में अठखेलियां करने बस में बैठा बालकृष्ण भार्गव निवासी छर्च उतरकर पानी के बहाव में पहुंच गया जहां वह पानी का वेग सहन नहीं कर सका और वह नाले में समा गया। शाम करीब साढ़े छह बजे घटित हुई घटना के बाद से ही पुलिस और बचाव दल बालकृष्ण की सर्चिंग में रातभर से ही जुटी हुई है। देर शाम तक बालकृष्ण की कोई जानकारी नहीं लगी है। बचाव दल ने कूनो नदी में भी सर्चिंग जारी कर दी है। इस दौरान एसडीएम मुकेश सिंह के साथ एसडीओपी पोहरी अशोक घनघोरिया, नायब तहसीलदार धीरज परिहार, छर्च थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान सहित बचाव दल के 15 सदस्य सर्चिंग में जुटे हुए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!