शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले भदौरिया परिवार की बहू ने देर रात्रि सास से झगड़ा होने के बाद अपने शरीर पर चाकू मारकर खुद को घायल कर लिया जिसे रात्रि में उसके परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रात्रि करीब डेढ़ बजे शिल्पी पत्नी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी खेड़ापति कॉलोनी को उसके परिजन खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अस्पताल चौकी को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शिल्पी से पूछताछ की तो पुलिस को बताया कि उसका विवाद रात्रि में सास से हो गया था इस कारण उसने चाकू से अपने शरीर को काट दिया है। पूछताछ में शिल्पी ने यह भी बताया कि उसके ससुर जो पशु चिकित्सालय में पदस्थ थे उनकी मौत के बाद अनुकम्पा नियुक्ति उनके जेठ को मिल गई, लेकिन उनकी भी मौत हो जाने से घर की स्थिति खराब हो गई और नौकरी को लेकर ही आए दिन उसकी सास उससे झगड़ा करती रहती है जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।







Be First to Comment