Press "Enter" to skip to content

सूबेदार इटौरिया ने गुरूनानक स्कूल पहुंचकर बच्चों को बताए यातायात के नियम

कहा-यातायात की जानकारी न हो तो वाहन लेकर न निकलें

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के क्रम में सूबेदार गायत्री इटौरिया द्वारा गुरूनानक स्कूल परिसर में पहुंचकर स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर इटौरिया ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार का यातायात हो, यदि आपको नियमों की जानकारी न हो तो वाहन लेकर कभी भी सड़क पर न जाएं। पता नहीं आपके द्वारा कोई दुर्घटना घटित होकर आप किसी हादसे का शिकार हो जाए। इसलिए आवश्यक है कि यातायात विभाग के नियमों को जानें, समझें और उसका स्वयं तो पालन करें साथ ही अन्य लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने को लेकर प्रेरित करें तभी हम हादसे से भी बच सकेंगें और दूसरे अन्य लोगों को भी घायल होने से बचा सकेंगें।  सूबेदार इटौरिया ने बताया कि जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा और इससे बच्चों को यातायत के प्रति प्रेरित कर उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए इस उद्देश्य को लेकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को ब्लैकबोर्ड के माध्यम से यातायत के नियमों की जानकारी दी और उनका पालन कैसे किया जाए, इसे लेकर भी विस्तृत जानकारी यातायात विभाग द्वारा प्रदान की गई। विद्यालय संचालक महिपाल अरोरा ने भी विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से यातायात नियमों के पालन करने को लेकर अपनी-अपनी जिज्ञासाओं जो भी हो को लेकर समझाईश दी और उनकी समस्याओं का समाधान भी कराया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!