मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विरोध स्वरूप् जिला कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता को सौंपा ज्ञापन, बर्खास्तगी व माफी मांगने की मांग
शिवपुरी- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी द्वारा म.प्र. के राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार के द्वारा खरगौन में हुई एक आमसभा में समस्त पत्रकारों को लेकर बदजुबानी की और अनर्गल बयान लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को लेकर कई तरह की सार्वजनिक बयानबाजी की। मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की बदजुबानी को लेकर मध्यप्रदेश के समस्त पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इस घटनाक्रम को लेकर विरोधस्वरूप् मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया, मप्र अनुशासन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष रविन्द्र झारखरिया के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष राजू यादव(ग्वाल), महासचिव रशीद खान गुडडू, सचिव डॉ.ए.के.मिश्रा व कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा के तत्वाधान में जिला कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता को उनके कार्यालय में भारत के प्रधानमंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री के नाम मंत्री बालकृष्ण पाटीदार के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को लेकर हुई इस बदजुबानी को लेकर मंत्रीमण्डल से बर्खास्तगी हो और मंत्री पत्रकारसाथियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस घटना का विरोध वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र भुल्ले, अशोक कोचेटा, संजय बेचैन, राकेश शर्मा, संजीव बांझल, परवेज खान, विपिन शुक्ला, सेमुअलदास, दशरथ परिहार आदि ने किया जबकि ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक अग्रवाल, योगेन्द्र जैन, विजय निराला, नेपाल बघेल, उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, सचिव सोनू गोयल, गौरव सिंघल, नरेन्द्र शर्मा, खालिद खान, साकिर अली, वीरेन्द्र चौहान, केबी शर्मा लालू, राजू शर्मा, रोहित मिश्रा, विजय शर्मा, इस्लाम शाह, वीरू चौधरी, रामसनेही शर्मा, अन्नू श्रीधर, संजय शर्मा, राजाबाबू बाथम, यशपाल खन्ना आदि सहित अन्य पत्रकारसाथी शामिल रहे।






Be First to Comment