घाटीगांव क्षेत्र में रातभर की गई सर्चिंग के बाद पुलिस को मिली सफलता

शिवपुरी। कोलारस के ग्राम पड़ोरा से कल दोपहर 5 वर्षीय बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने 14 घंटे में उक्त मामले को सुलझा लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को उसके चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम रेहट में की जहां आरोपी एक झोपड़ी में बच्ची के साथ मिला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव के 40 घरों की तलाशी ली तब जाकर पुलिस को सफलता मिली।
कल दोपहर आरोपी प्रदीप पुत्र कोमल आदिवासी निवासी रेहट घनश्याम आदिवासी के घर पहुंचा जहां आरोपी ने शराब पी और घनश्याम के परिवारजनों वहां से चले जाने के बाद उनकी 5 वर्षीय पुत्री कल्पना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक जब कल्पना घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर कोलारस टीआई सतीश सिंह चौहान ने दलबल के साथ आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी की लोकेशन घाटीगांव क्षेत्र में होना पाया गया जिस पर श्री चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम घाटीगांव पहुंची जहां रातभर पुलिस ने सर्चिंग की और ग्राम रेहट में घर-घर जाकर तलाशी ली गई जहां एक झोपड़ी में आरोपी बच्ची के साथ छिपा मिला जिसे पुलिस ने आज सुबह चार बजे के लगभग गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कल्पना को सकुशल मुक्त करा लिया।







Be First to Comment