Press "Enter" to skip to content

कहानी सच्ची है- दो परिवारों को दु:ख की घड़ी से उभारने में संबल योजना बनी सहायक

शिवपुरी। स्व. महेन्द्र मिश्रा एवं स्व. राजेन्द्र रावत के निधन पर मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना दोनों परिवारों को दु:ख की घड़ी से उभारने में सहायक बनी है। दोनों परिवारों को योजना के तहत दो-दो लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी गई है।  
शिवपुरी जनपद पंचायत के करसेना एवं मुढख़ेड़ा ग्राम के निवासी स्व. महेन्द्र मिश्रा एवं स्व.राजेन्द्र रावत की पिछले दिनों कैंसर बीमारी के कारण दु:खद निधन हो गया था। इनके निधन से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। लेकिन स्व.महेन्द्र मिश्रा एवं स्व.राजेन्द्र रावत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिक होने से इस संकट एवं विपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना दोनों परिवारों के लिए संबल बनी है। योजना के तहत दोनों परिवारों को दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुग्रह राशि के रूप में स्वीकृत की गई। पिछले दिनों पोहरी विधायक प्रहलाद भारती मृतकों के निवास पर पहुंचकर इस दु:ख की घड़ी में सहभागी बने और शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों को योजना के तहत 2-2 लाख रूपए की अनुग्रह राशि के स्वीकृति आदेश प्रदाय किए। 
शोक संतृप्त परिवारों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि इस दु:ख की खड़ी में राज्य सरकार हमारे घर पहुंचकर सहभागी बनी है और हमें दो-दो लाख रूपए की अनुग्रह राशि भी प्रदाय की है। इस राशि से परिवार के सदस्य की भरपाई तो नहीं होगी, लेकिन हमें दु:ख की घड़ी में उभारने में काफी सहायक सिद्ध होगी। इसके लिए हम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तहेदिल से शुक्रगुजार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!