
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वारण्टी धरपकड़ अभियान के तहत थाना सुभाषपुरा में 1 स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एवं थाना कोतवाली में 2 स्थाई वारंटों की तामीली करायी गयी।
जानकारी के अनुसार स्थाई वारण्टी गिर्राज पिता बंशीलाल धाकड़ उम्र 50 साल निवासी कलोथरा थाना सुभाषपुरा का जो कि पिछले 03 साल से फरार चल रहा था तथा शिवपुरी न्यायालय से एक केस में 01 साल की सजा भी हुई थी एवं न्यायालय ग्वालियर में भी एक केस चल रहा है तब से आरोपी फरार चला रहा था, कल 25 जुलाई को थाना प्रभारी सुभाषपुरा सुरेन्द्र सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा एक टीम बनाई जिसमें आर. आशीष खन्ना, आर हरीसिंह, आर.रमाशंकर मॉंझी थे, इस टीम द्वारा ग्राम कलोथरा थाना सुभाषपुरा में आरोपी के घर पर दबिश देकर स्थाई वारण्टी गिर्राज को पकड़ने में सफलता पाई।







Be First to Comment