Press "Enter" to skip to content

एसपी ने सीहोर थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच


हाईकोर्ट केस की फाइल की जानकारी नहीं होने पर की कार्रवाई

शिवपुरी। हाईकोर्ट ग्वालियर में सीहोर थाने से संबंधित केस की फाइल के संबंंध में जानकारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को लाईन अटैच कर दिया है। सीहोर थाने का प्रभार सब इंस्पेक्टर दिनेश बिरथरे को सौंपा है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में प्रकरण से संबंधी डायरी के बारे में सेट पर थाना प्रभारी मीणा से पूछा तो उन्होंने केस से संबंधित फाइल के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। जबकि कोर्ट द्वारा नाराजगी व्यक्ति की जा रही है। थाना प्रभारी की इस लापरवाही के चलते गुरुवार को एसआई मीणा को लाईन अटैच कर दिया है। अब सीहोर थाने का प्रभार एसआई दिनेश बिरथरे संभालेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!