
शिवपुरी। जिले के कोलारस व कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों की धर-पकड़ की। पकड़े गए 12 जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी जब्त की। सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कायमी की गई है।
जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मंडी के पीछे मानीपुरा पर जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कायमी की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली जिस आधार पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे दो जुआरी मोहन जाटव व नीलेश जाटव निवासी मानीपुरा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व नकदी भी बरामद की।
वहीं कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कते हुए शुक्रवार की शाम कृष्णपुरम शंकरजी के मंदिर के पास जुआ खेल रहे संदीप पुत्र गोपाल झा निवासी टोगरा रोड फतेहपुर, महेन्द्र पुत्र विजयसिंह निवासी फतेहपुर, दीवानसिह पुत्र सोनेराम कुशवाह निवासी माधव नगर, संतोष पुत्र नवलपुरी निवासी लुधावली को गिरफ्तार कर इनके पास से ताश की गड्डी व 1440 रुपए नकद जब्त किए।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने केशव पुत्र आरडी राठौर निवासी लगर चौराहा पुरानी शिवपुरी, निजामअली पुत्र कल्लू अली निवासी ईदगाह के पास पुरानी शिवपुरी, देेवेंद्र पुत्र हरीओम रजक निवासी नीलगर चौराहा, संतोष पुत्र बद्री कुशवाह निवासी शिवपुरी, गोलू पुत्र सतीश जोशी निवासी जवाहर कॉलोनी, रणवीर पुत्र रामजीलाल लोधी निवासी तुलसी नगर शिवपुरी को गुना नाका शिवपुरी के पास से जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से ताश की गड्डी व 1300 रुपए नकद जब्त किए।







Be First to Comment