Press "Enter" to skip to content

लापरवाही-अधूरी नाली का सरिया महिला के सीने से हुआ आर-पार

गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

शिवपुरी। शहर के नवाब साहब रोड पर रहने वाली एक महिला के सीने में सरिया घुसने के बाद आरपार हो गया है। गंभीर हालत में महिला को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। नवाब साहब रोड पर रहने वाली गिन्नी (55) पत्नी रामजीलाल राठौर जब घर के बाहर बैठीं थीं, उसी दौरान वे गिर पड़ी और अधूरी बनी नाली से निकला सरिया महिला के सीने में घुसा और आरपार हो गया। चीख के साथ अचेत होकर गिन्नी बाई मौके पर गिरी तो परिजन और पड़ौसी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है। महिला के पुत्र प्रकाश राठौर ने बताया कि उनके इलाके में नाली अधूरी बनाकर छोड़ दी गई है और सरिए निकले हैं आज जब मम्मी घर के बाहर बैठी थीं, उसी दौरान अचानक गिर गईं और नाली का सरिया उनके सीने में घुस गया। गिन्नी बाई को उनके बड़े बेटे अशोक राठौर ग्वालियर लेकर गए हैं, जबकि घर पर मौजूद नातिन नैनसी और पायल ने बताया कि किस तरह उनकी दादी के सीने में सरिया आरपार हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!