Press "Enter" to skip to content

पत्नी को प्रताडि़त कर उसका गर्भपात कराने वाले एसपी का स्टेनो गिरफ्तार

शिवपुरी। फिजीकल पुलिस ने बीती रात्रि आगर एसपी मनोज कुमार सिंह के स्टेनो पुष्पेन्द्र अर्मिल को उसकी पत्नी को प्रताडि़त करने और उसका गर्भपात कराने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी पुष्पेन्द्र पर आरोप है कि उसने द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहने वाली स्नेहलता अर्मिल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय तक तो आरोपी ने पत्नी को ठीक ढंग से रखा, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त करने लगा और जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इससे व्यथित होकर उसकी पत्नी स्नेहलता ने विगत 4 मई को फिजीकल थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने पुष्पेन्द्र सहित उसे परिजनों पर दहेज एक्ट की कायमी की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसे बीती रात्रि आगर स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!