पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक आज

शिवपुरी। मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के आव्हान पर आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शिवपुरी आज 29 जुलाई रविवार को दोपहर 11 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में किया जा रहा है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष दिनेशचन्द्र शर्मा, संभाग अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं संगठन मंत्री दिनेश ओझा जिला अध्यक्ष उदयभान सिह यादव स्थित रहेगें। बैठक में जिले के ब्लाकों के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव सहित सचिव संगठन के सभी जिला एवं ब्लॉको के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।