
शिवपुरी। श्रीरामकिशनसिंहल फाउन्डेशन शिवपुरी द्वारा स्थानीय दुर्गामठ में आयोजित गरिमामय समारेह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा नुसरत मेहदी साहिबा को गजल में उनकी मौलिक तथा विशिष्ट पहचान के लिए श्रीरामकिशन सिंहल नई गजल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से डॉ. महेन्द्र अग्रवाल, डॉ.लखन लाल खरे, युसूफ अहमद कुरैशी, श्रीमती संगीता अग्रवाल, प्रदीप अवस्थी द्वारा उन्हें श्रीफल, शॉल, सम्मान पत्र एवं सम्मान निधि भेंट की गई। तदुपरांत गज़़ल के लीजेंड शायर, व्यंग्यकार एवं नई गज़़ल पत्रिका के सम्पादक डॉ.महेन्द्र अग्रवाल की सत्रहवीं किताब के रुप में गजल संग्रह ‘फनकारी सा कुछ तो है का विमोचन अतिथियों जगदीश गुप्त, खुर्शीद हैदर, नुसरत मेहदी, मदनमोहन दानिश द्वारा किया गया। विमोचन उपरांत उपस्थित अतिथियों के अतिरिक्त विनय प्रकाश नीरव, अरुण अपेक्षित, दिनेश वशिष्ठ, आदित्य शिवपुरी, अभिषेक शर्मा, सुरेश शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी।

विदित हो कि डॉ. महेन्द्र की प्रकाशित कृतियों में छै गज़़ल संग्रह, चार आलोचनात्मक पुस्तकें तथा छै व्यंग्य संग्रह हैं। इसी वर्ष उनकी व्यंग्य कृति -‘स्वरों की समाजवादी संवेदनायें’ के लिए साहित्य अकादमी द्वारा राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार तथा भ्रष्टाचार पर केन्द्रित उपन्यास ”गिद्धराज” जबलपुर की साहित्यिक संस्था कादम्बरी द्वारा रामानुजलाल श्रीवास्तव सम्मान से पुरस्कृत हुआ है।







Be First to Comment