Press "Enter" to skip to content

सीएम चौहान पिछोर में कल, करेंगे 2208 करोड़ की लोअर और वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2208 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाली लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2018 को प्रात: 12.45 बजे छत्रसाल स्टेडियम पिछोर जिला शिवपुरी में करेंगे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा द्वारा की जाएगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, गुना-शिवपुरी के लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पिछोर विधायक के.पी.सिंह उपस्थित रहेंगे। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रात: 11.45 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे पिछोर पहुंचेगे। जहां आप लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 03.15 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 
उल्लेखनीय है कि लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना से शिवपुरी एवं दतिया जिलों के 1 लाख 10 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से 343 गावों के कृषकों का सिंचाई सुविधा क लाभ मिलेगा। परियोजना (बांध) की कुल लम्बाई 2 हजार 70 मीटर जिसमें से 199.5 मीटर पक्का बांध है। जबकि 187.05 मीटर मिट्टी का बांध रहेगा। नदी पर पक्के बांध की ऊँचाई 43 मीटर है। इस परियोजना के तहत अशोकनगर जिले के 9 एवं शिवपुरी जिले का एक गांव डूब में आएगा। गांवो में अवार्ड पारित करने की कार्यवाही की गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!