![]() |
| फाइल फोटो |
शिवपुरी-शिवपुरी जिले के आरक्षित वर्गों के कमल सिंह, अजय रिठौरिया, लखन बरेलिया जैसे अनेकों छात्रों ने छात्रावासों की बदौलत एवं छात्रावास में मिलने वाली शासन की सेवाओं का लाभ लेकर और कड़ी मेहनत कर आज प्रदेश एवं देश में विभिन्न पदों पर पदस्थ होकर लोगों को सफलतापूवर्क सेवाएं दे रहे है।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पोस्ट मैट्रिक एवं जिला स्तरीय बालक उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र शिवपुरी में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले आरक्षित वर्ग के नरवर के पारागढ़ निवासी छात्र कमल सिंह की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह शहर में अलग से कमरा लेकर अध्ययन कर सके। ऐसी स्थिति में शिवपुरी में स्थित छात्रावास में रहकर शासन से मिली सुविधाओं एवं अधीक्षक के सही मार्गदर्शन में और शासन की काउन्सलिंग तथा स्वयं की मेहनत के कारण वे आज जिला लोक अभियोजन के पद कार्यरत है।
छात्रावास में रहकर राकेश कुमार जाटव ने अध्ययन कर आज सिविल जज के रूप में सेवाए दे रहे है। नरवर निवासी अजय रिठौरिया, व्यावरा राजगढ़ में उपपुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। उनका कहना है कि आज इस पद पर पहुंचने में शासन के छात्रावास का बहुत बड़े योगदान के साथ छात्रावास अधीक्षक आर.सी.दिवाकर का समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नरवर के ही यशपाल रिठौरिया ने जिला मुख्यालय पर स्थित छात्रावास में रहकर कक्षा 9 वीं से लेकर 12वीं तक अध्ययन किया। 2010 में पीएमटी में चयन होने के बाद भोपाल मेडीकल कॉलेज में एमबीबीएस की डिग्री ली। आज भोपाल मेडीकल कॉलेज में पीजी कर रहे है। डॉ.यशपाल का कहना है कि वे ग्रामीण परिवेश के होने के कारण बिना छात्रावास के सही मार्गदर्शन के उनका डॉक्टर बनना संभव नहीं था। अमरपुर कोलारस के छात्रावास के छात्र रहे लखन बरेलिया आज अहमदाबाद में लोको पायलेट के पद पर रेलवे में सेवाए दे रहे है। लखन बरेलिया का कहना है कि आज वे जो कुछ भी है छात्रावास में मिली सुविधाएं एवं उनकी मेहनत का परिणाम है। कोलारस के अनिल कलावत ने अपनी शिक्षा छात्रावास में रहकर पूर्ण की, जो आज गुना में बैंक में कार्यरत है। ग्राम कुडाक निवासी अनिल जाटव सूबेदार के पद पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में कार्यरत है। अनिल का कहना है कि इस सम्मानजनक पद पर पहुचानें में छात्रावास एवं शासन से मिली सुविधाओं का योगदान रहा है। इसी प्रकार छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर पनवारी निवासी जगदीश जाटव भी गुना में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाए दे रहे है। इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक आर.सी.दिवाकर के दूरभाष क्रमांक 9826628317 संपर्क कर सकते है।








Be First to Comment