Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी के साथ की मारपीट, मामला रुपयों के लेनदेन का

शिवपुरी। सतनवाड़ा के तोमर होटल के पास दो आरोपियों ने रूपयों के लेनदेन को लेकर एक दम्पत्ति की मारपीट कर दी जिससे उनको काफी चोटों आई हैं। आरोपियों ने उक्त दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 324, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा अपनी पत्नी गीता शर्मा के साथ तोमर होटल के पास से गुजर रहे थे जहां सतनवाड़ाखुर्द निवासी बंटी धाकड़ और उम्मेद धाकड़ ने उन्हें रोक लिया और उनसे रूपयों के लेनदेन को लेकर झगडऩे लगे। आरोपियों ने पहले तो मनोज के साथ हाथापाई की और जब उसकी पत्नी बीच बचाव में आई तो आरोपियों ने उसकी पिटाई दे दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!