शिवपुरी। इंदार और अमोला थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक वृद्ध महिला व एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में घटित हुई जहां बीते रोज शाम करीब चार बजे घर में काम करते समय मायाबाई पत्नी परमा कुशवाह उम्र 65 वर्ष को सांप ने काट लिया जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे ्रजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना ग्राम इंदार की है जहां एक 30 वर्षीय युवक आनंद पुत्र कन्हैया गोस्वामी को कल दोपहर एक बजे घर पर सांप ने काट लिया जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment