
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमगना में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही राजेन्द्र बाथम ने उसे डरा धमकाकर तीन माह तक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने अपने पिता के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत कराई कि जब वह घर से खेत जाती थी तो कुएं के पास आरोपी राजेंद्र बाथम उसका रास्ता रोककर दुष्कर्म करता था। पीडि़ता की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।





