Press "Enter" to skip to content

रास्ता रोककर आरोपियों ने युवक को पीटा

शिवपुरी। सीहोर के ग्राम राजापुर में निवासरत एक युवक को गांव के ही तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पीडि़त शिवसिंह पुत्र नवल सिंह पाल कल दोपहर गांव में किसी काम से जा रहा था तभी आरोपी मोहर सिंह पाल, हुकुम सिंह पाल निवासी राजापुर और इंदर पाल निवासी खड़देरा ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी वहां से भाग गए।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!