
शिवपुरी। सत्तादारी दल के कोलारस से भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया की तीर्थयात्रा इन दिनों सुर्खियां में है। कांग्रेस और उनकी ही पार्टी के नेताओं ने चुटकी लेनी शुरू कर दी है। दरअसल, यह खुलासा तब हुआ, जब तीर्थ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने फोटो पोस्ट किए। उन फोटो में मंडल अध्यक्ष को देख विरोध शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शिवपुरी जिले से 510 यात्री कामख्यादेवी तीर्थ यात्रा कर लौट आए हैं। इन्हीं तीर्थ यात्रियों की आड़ में भाजपा के कोलारस मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया भी तीर्थ यात्रा कर आए हैं। शिवपुरी रेलवे स्टेशन से 25 जुलाई की सुबह कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए तीर्थ दर्शन ट्रेन रवाना हुई थी। इस तीर्थ यात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया भी साथ चले गए। कामाख्या देवी से तीर्थ दर्शन ट्रेन सोमवार की रात 11 बजे शिवपुरी लौटी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन से यात्री अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। यात्रा कर लौटे यात्रियों ने अपने अपने फोटो फेसबुक व वाट्सएप पर जारी कर दिए। जैसे ही फोटो सामने आए और भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमरिया भी कई जगह नजर आए। इसी के साथ कोलारस में मंडल अध्यक्ष द्वारा योजना के तहत मुफ्त में नियम विरुद्ध यात्रा करने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि अभी पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।









Be First to Comment