Press "Enter" to skip to content

सोशल वर्कर को कलेक्टर ने धक्का देकर करवाया गेटआउट

नेशनल हाईवे के गड्ढों की शिकायत लेकर पहुंचे थे सोशल वर्कर जैन

शिवपुरी।  जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई की हालत दिन व दिन बिगड़ती जा रही है। स्थिति यह है कि लोगों की समस्या हल करना तो दूर की बात अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को कुछ ऐसा ही घटनाक्रम कलेक्टर कार्यालय में देखने को मिला, जहां शहर की मुख्य सड़कों पर होने वाले गड्ढों को भरवाने की शिकायत करने आए सोशल वर्कर अभिनंदन जैन की कलेक्टर शिल्पा गुप्ता से बहस गई हो गई। इसके बाद अभिनंदन जैन को कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। 
जानकारी के अनुसार अभिनंदन जैन ने कलेक्टर को आवेदन दिया और बताया कि शहर की ग्वालियर से लेकर गुना बायपास तक की सड़क बदहाल है और इस पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को चलने में परेशानी हो रही है। एबी रोड पर तो इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि कभी भी कोई बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कें भी बदहाल हैं। जब अभिनंदन जैन ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया और उनके सड़कें सही कराने की समय सीमा पूछी तो कलेक्टर से उनकी तीखी नोकझोक हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि जनता की समस्या लेकर वे आए हैं और उसे वे सुन नहीं रही हैं। इसके बाद उनकी एक न सुनते हुए उन्हें कलेक्टर ने अपने गार्डों से बाहर निकलवा दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता के नाते उठाता रहता हूं जनहित के मुद्दे

एनएच 3 हमारे शहर के बीच से गुजरा है जिस पर कई बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जो जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन्हीं गड्ढों को भरवाने के लिए मैं कलेक्टर महोदय के पास आवेदन लेकर पहुंचा था। इसी पर सुनवाई न करते हुए मुझे गेट आउट-गेट आउट कहकर सिक्योरिटी गार्डों के द्वारा बाहर निकलवा दिया गया। जबकि मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं था। मैं तो जनहित के मुद्दों को अक्सर उठता ही रहता हूं। जनता की समस्या को कोई न कोई ता उठेगा ही मैं तो एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं उसी के नाते मैंं जो गंभीर समस्या होती है उसे शासन प्रशासन के समक्ष लाता हूं।
अभिनंदन जैन, सामाजिक कार्यकर्ता

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!