Press "Enter" to skip to content

बाबू की पिटाई करने वाले तीन हड़ताली लिपिक सस्पेंड

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय शिवपुरी में कार्यरत कर्मचारी रविन्द्र श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय में शासकीय कार्य करते वक्त हड़तालीन कर्मचारियों द्वारा श्रीवास्तव को कार्य न करने और उनके साथ मारपीट कर कार्यालय से बाहर खींचकर हड़ताल में शामिल करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए 03 कर्मचारियों के विरूद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कराकर निलंबन की कार्यवाही की गई है। साथ ही इस कृत में शामिल अन्य कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। 

जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय शिवपुरी में कार्यरत कर्मचारी रविन्द्र श्रीवास्तव अपने कार्यालय में शासकीय कार्य करते वक्त हड़ताली कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में आकर कार्य न करने और उनके साथ मारपीट कर बाहर लाकर हड़ताल में शामिल करने के कृत किए जाने के आरोप में तीन कर्मचारियों के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी के सहायक ग्रेड-दो श्री कृष्णमुरारी पाराशर, जलसंसाधन विभाग के सहायक ग्रेड-तीन नासिर अली और तहसील कार्यालय कोलारस के सहायक ग्रेड-तीन नौसात अली शामिल है। उल्लेखनीय है कि उक्त कर्मचारी के साथ मारपीट कर हड़ताल में शामिल होने हेतु एक वीडियों वायरल हुआ है, उनको भी चिंहित कर कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!