Press "Enter" to skip to content

किसान मोर्चा की 251 किसान चौपालों का आयोजन कल

प्रदेशाध्यक्ष रावत पोहरी के ग्राम कांकर में चौपाल को करेंगे संबोधित

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निर्देशानुसार कल 2 अगस्त को शिवपुरी जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में 251 चौपालें लगाई जाएंगी। इन चौपालों पर प्रदेश के किसान हितेषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के नाम अपील का वीडियो प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद केंद्र व राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं पर आधारित किसान चालीसा किसानों को सुनाया जाएगा। किसान चौपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों के नाम पाती और किसानों के लिए उनसे संबंधित विभागों द्वारा लिए गए निर्णयों की एक पुस्तिका भी किसानों को वितरित की जाएगी। साथ ही किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत की ओर से भाजपा शासन द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाकर भाजपा के साथ जुडऩे के अपील पत्रक वितरित कर किसानों से सुझाव पत्रक भी भरवाए जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री अन्नदाता बंधुओं से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में सुझाव आमंत्रित करेंगे, किसान बंधुओं से प्राप्त सुझाव भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे, साथ ही किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए अभिनव कार्यक्रम का प्रस्ताव आने पर सुझाव पर अगली सरकार बेरोकटोक अमल करेगी।
आज लगने वाली 251 चौपालों में मुख्य वक्ता के रूप में पोहरी विधानसभा में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, जिलामंत्री जगदीश रावत, जिलामंत्री पृथ्वीराज जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, मुरारी धाकड़, हरनारायण कुशवाह, महामंत्री भरत धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल द्वारा किसान चौपालों को संबोधित किया जाएगा।
शिवपुरी विधानसभा में राज्यमंत्री राजू बाथम, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, जिला महामंत्री ओमी गुरू, पूर्व जनपद अध्यक्ष गगन खटीक, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष जंडेल गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नबाव सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता विष्णु जैमिनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रवि रावत मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे।
करैरा विधानसभा में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, रमेश खटीक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष जाटव, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, वीके गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी, सुनील गुप्ता, किसान मोर्चा जिलामहामंत्री रामकिशन यादव, देवेन्द्र वेमटे, अरविंद बेडर, कोमल साहू, जंडेल सिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, नफीज खान, प्रमोद जैन, जनपद अध्यक्ष वती आदिवासी मुख्य वक्ता रहेंगे।
कोलारस विधानसभा में जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, वीरेन्द्र रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बिंदल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिकरवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, कल्याण यादव, धनपाल यादव, नरेन्द्र आर्य, गुरूप्रीत सिंह चीमा, नरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र लोधी, बलवीर सिंह चौहान, हेमपाल सिंह दांगी मुख्य वक्ता रहेंगे।
पिछोर विधानसभा में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव, पूर्व विधायक भैया साहब लोधी, प्रीतम सिंह लोधी, विकास पाठक, भानु जैन, बनवारीलाल श्रीवास्तव, हरिगोपाल शर्मा, रामसिंह यादव, राहुल राहौरा, अरविंद लोधी, उदय सिंह यादव, श्रीहर्ष त्रिपाठी, नवल चौबे, रामकरण यादव सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!