
शिवपुरी। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल 181 पर राजस्व विभाग की विभिन्न स्तरों पर 300 से अधिक शिकायतें लंबित पाए जाने पर छह तहसीलदारों को नोटिस जारी किए गए है। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने कार्य में लापरवाही मानते हुए छह तहसीलदारों जिसमें प्रभारी तहसीलदार शिवपुरी गजेन्द्रसिंह लोधी, तहसीलदार पोहरी अखिलेश शर्मा, बदरवास आरएन सिकरवार, कोलारस महेन्द्रसिंह कथूरिया, खनियांधाना कैलाश चंद्र मालवीय, पिछोर शिवशंकरसिंह गुर्जर को नोटिस जारी कर 3 अगस्त तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।







Be First to Comment