Press "Enter" to skip to content

अशोकनगर, सिरसौद और गोवर्धन से तीन स्थाई वारंटी गिरफ्तार

नवागत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभी तक 132 स्थाई वारंटी हुए गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा चलाए जा रहे बदमाशों की धरपकड़ अभियान के दौरान 03 स्थाई वारण्टियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक के आगमन से आज दिनांक तक कुल 132 स्थाई वारण्टीयों की तमीली की जा चुकी है। 
थाना पिछोर से 1 स्थाई वारंटी को जिला अशोकनगर से दबोचा
थाना पिछोर से 1 स्थाई वारंटी को पकडऩे में सफलता मिली। थाना प्रभारी पिछोर द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी साबिर पिता लियाकल खॉं उम्र 24 साल निवासी ग्राम बलदेवपुर थाना कदवाया जिला अशोकनगर हाल.मुकाम रूपनगर बहेलिया चैराहा ईसागड़, अशोकनगर जो कि पिछले 03 साल से पशु क्रूरता अधिनियम के प्रकरण के तहत फरार था । जिसेे पुलिस टीम सउनि अरविंद भदौरिया, प्रआर. 479 अरविंद यादव,प्रआर. बृखभान सिंह, आर. 548 दीपक, आर. 117 रामअवतार गुर्जर के द्वारा ईसागड़ जिला अशेकनगर से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना सिरसौद के द्वारा 1 स्थाई वारंटी को दबोचा गया
थाना प्रभारी सिरसौद द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारंटी अजमेर पिता अमरसिंह रावत उम्र 45 साल निवासी लालगड़ थाना सिरसौद जो कि म. प्र. विद्यिुत अधिनियम के तहत पिछले 05 साल से फरार था को पुलिस टीम सउनि. हरिसिंह, प्रआर.457 मकारज सिंह, आर. लोकेन्द्र के द्वारा गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना गोवर्धन के द्वारा 1 स्थाई वारंटी को दबोचा गया
थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी अशोक पिता चिंटूराम गुप्ता उम्र 52 साल निवासी ग्राम 156 गूढग़ा थाना गोवर्धन जिस पर 138 छप्। ।बज के तहत सन् 2016 में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया तब से लेकर स्थाई वारण्टी फरार था जिसको पुलिस टीम सउनि प्रमोद तिवारी, आर. प्रदीप गुर्जर के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!