Press "Enter" to skip to content

पौधा नहीं दिया तो आक्रोशित महिलाएं बाबू के पीछे चप्पल लेकर दौड़ी

शिवपुरी। शहर के जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार शाम जमकर हंगामा हुआ। यहां दो महिलाएं इतनी आक्रोशित हो गईं कि महिलाओं ने बाबू पर चप्पल उतार लीं और पत्थर लेकर मारने दौड़ी। लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस भी पहुंची, लेकिन बाद में राजीनामा हो गया।
जनपद द्वारा इन दिनों 74 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के लिए पौधे दिए जा रहे हैं। यह पौधे रोजगार सहायक या सरपंच, सचिव के माध्यम से दिए जाते हैं, लेकिन गुरुवार को तब बवाल हो गया, जब दो महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और पौधों की मांग करने लगीं। यहां मौजूद बाबू अशोक शाक्य ने उन्हें पौधे देने से इनकार कर दिया और बताया कि निजी तौर पर किसी को पौधे नहीं दिए जा सकते, लेकिन यह सुनते ही महिला जब पौधे उठाने के लिए कार्यालय परिसर में दाखिल होने लगीं तो बाबू शाक्य ने उन्हें रोक दिया और कहा कि पौधे चाहिए तो बाजार से खरीद लाएं।
यह सुनते ही महिलाएं भड़क गईं। बाबू पर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए। बात इस हद तक बढ़ गई कि महिलाओं ने हाथ में पत्थर और चप्पल उठा ली और बाबू को मारने दौड़ीं। मामला पुलिस के संज्ञान में आया और फिर राजीनामा हो गया। बाबू के मुताबिक जिन महिलाओं ने हंगामा किया, वे शहर की ही रहने वाली हैं और वह उन्हें नहीं जानता।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!