
शिवपुरी। बीते दिनों सोशल साईट्स पर पुलिस आरक्षक से अभद्रता कर अश्लील वार्तालाप करने और स्वयं को विधायक यशोधरा राजे सिंधिया बताने वाली महिला पर शिवपुरी पुलिस के प्रयासों से ग्वालियर के पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई हे, लेकिन उक्त महिला पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस जांच में महिला की पहचान चारू चावला पत्नी राजेश चावला निवासी मधुवन अपार्टमेंट श्रीराम कॉलोनी ग्वालियर के रूप में हुई है। यह भी स्पष्ट हुआ है कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है, लेकिन मामला प्रदेश की केबिनेट मंत्री से जुड़ा होने के कारण शिवपुरी और ग्वालियर पुलिस महिला की तलाशी में जुटी हुई है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले आरक्षक उदयवीर की रिपोर्ट पर से उक्त महिला के खिलाफ भादवि की धारा 353, 186 और 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली टीआई विनय शर्मा के अनुसार 28 जुलाई को सोशल साईट्स पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वीडियो में मौजूद महिला ने एक आरक्षक का चश्मा छीनकर उसके साथ अभद्रता करते हुए बेहद अश£ील वार्तालाप की थ, साथ ही उक्त महिला ने अपने आपको यशोधरा राजे सिंधिया बताया और आरक्षक द्वारा उसके निवास स्थान का पता पूछने पर उसने अपना पता बताते हुए कहा कि वह ग्वालियर की निवासी है और ग्वालियर में एक ही महल है जहां वह रहती है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने मंत्री का नाम आने पर तुरंत ही मामले की जांच करने के लिए उन्हें निर्देशित किया। जहां टीआई ने एक टीम का गठन कर पहले शिवपुरी रेडलाईट एरिया में छापामार कार्रवाई भी की, लेकिन वीडियो में मौजूद महिला वहां नहीं मिली जिस पर एसपी ने उन्हें ग्वालियर में उक्त वीडियो वाली महिला की तलाश करने के लिए निर्देशित किया और 28 जुलाई की रात को ही वह अपने टीम के सदस्य एएसआई आबिद खान, कांस्टेबल शकील खान, नरेश यादव और आरक्षक देवेन्द्र यादव के साथ ग्वालियर रवाना हुए। जहां उक्त वीडियो में मौजूद महिला के बारे में उन्होंने जानकारी एकत्रित की तो उन्हें ज्ञात हुआ कि वीडियो ग्वालियर बस स्टेण्ड पर सिकरवार बस में बनाई गई थी। उन्होंने बस स्टाफ से पूछताछ की तो वीडियो बस स्टेण्ड पर बनाने की जानकारी मिली, जहां बस कंडेक्टर नाथू और स्टेंड कंडेक्टर जुग्गा सिकरवार ने उन्हें बताया कि यह घटना 26 जुलाई की सुबह 5 बजे घटित हुई थी जहां एक महिला उनकी बस में आकर बैठ गई थी और गालियां दे रही थी। जिस पर उन्होंने एफआरबी पुलिस को मौके पर बुलाया। जहां महिला आरक्षक उदयवीर से उलझ गई और उसने आरक्षक का चश्मा छीन लिया और उसके साथ महिला अभद्रता करने लगी, जिस पर आरक्षक ने महिला का वीडियो बनाया। घटनास्थल का पता लगाने के बाद पुलिस ने महिला की डिटेल खंगाली तो ज्ञात हुआ कि उक्त महिला चारू चाबला है जो मधुवन अपार्टमेंट में रहती है और पिछले 10 दिन से वह अपने घर नहीं गई है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि चारू मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
पुत्र की मौत के बाद से सदमे में आ गई थी चारू
अपने आपको यशोधरा राजे सिंधिया बताने वाली चारू चावला की जब पुलिस ने डिटेल खंगाली तो पता चला कि नवंबर 2015 में चारू का पुत्र अर्जुन चावला जो नशे का आदी था की मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद चारू सदमें आ गई और पागलपन की वजह से वह पड़ोसियों के साथ अभद्रता करने लगी। पिछले 10 दिन पूर्व अपने फ्लेट के बाहर पुत्र की तस्वीर लगाकर घर से निकली थी जो आज तक लापता है।









Be First to Comment