
शिवपुरी-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन की जिला शिवपुरी में बैठक का आयोजन डॉ सैमुअल हैनिमैन होम्योपैथिक एसोसियेशन के तत्वाधान में होटल जायका में डॉ एम के गुप्ता राज्य समन्वयक मध्यप्रदेश, डॉ ओ पी गुप्ता सचिव मध्यप्रदेश आई आई एच पी,डॉ ओ पी अग्रवाल वरिष्ठ चिकित्सक ,डॉ ब्रजेश भार्गव, डॉ अनिल अग्रवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुई ।
चिकित्सको को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन 1944 से होम्योपैथी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है मुझे यह जानकारी देते हुए हर्ष है कि इस संस्था के चैयरमेन डॉ के जी सकसेना, डॉ हरीश चंद्र,डॉ बी के जी राष्ट्रपति जी पर्सनल फिजिशियन रहे है अभी एक एनालिसिस आया है कि आज भारत मे 59 प्रतिशत आम जन का रुझान होमयापैथी की तरफ हो रहा है हमारा उद्देश्य होम्योपैथी का एकेडमिक विकास कर हर घर हर व्यक्ति की पहुच में होम्योपैथी हो ।
चिकित्सको को जानकारी देते हुए डॉ ओ पी गुप्ता जी ने कहा कि आज सरल,सहज,दोषरहित चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी की पहुच हर व्यक्ति तक हो गयी है आप सभी चिकित्सक आपके जिले स्तर पर भी शिविर ,सेमिनार आदि माध्यमो से इसके लिए अपना पूर्ण योगदान दे सकते है।
बैठक में स्वागत भाषण डॉ हेमंत गौतम संचालन डॉ राकेश राठौर एवम आभार डॉ योगेश मिश्रा द्वारा किया गया इस बैठक में डॉ अतुल गुप्ता,डॉ संजय शर्मा,डॉ गोपाल दंडोतिया,डॉ नृपेंद्र रघुवंशी,डॉ अभिषेक द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र वर्मा,डॉ प्रवीण वर्मा,डॉ वर्षा दीक्षित ,डॉ धर्मेंद्र दीक्षित ,डॉ निशा गोयल,डॉ रामकुमार गुप्ता,डॉ मनोज पिप्पल,डॉ नितेश श्रीवास्तव, आदि उपस्तिथ हुए।






Be First to Comment