Press "Enter" to skip to content

रक्षित निरीक्षक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

शिवपुरी -पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार के जिला शिवपुरी से जिला विदिशा स्थानान्तरण होने पर पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवुपरी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित निरीक्षक को बधाई संदेश देकर भविष्य की सुभकामनाओं के साथ सुभाशीष दी एवं समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा रक्षित निरीक्षक को बधाई देकर विदा किया गया। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर, अति.पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, टीआई कोतवाली, थाना प्रभारी फिजिकल , पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाॅफ उपस्थित रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!