कोतवाली टीआई ने की वाहनों की चैकिंग

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में कोतवाली टीआई विनय शर्मा ने यातायात सूबेदार नीतू अवस्थी के साथ मिलकर वाहनों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान तीन सवारी वाहन एवं आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई देर शाम गुरूद्वारा चौक पर की गई।