Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- दोशियान कंपनी होगी ब्लैकलिस्टेड, सम्मेलन में प्रस्ताव पारित, दोषियों के खिलाफ होगी FIR

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में आज नपा का विशेष सम्मेलन बुलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से दोशियान कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने का मामला  रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। दोशियान कंपनी की एफडीआर राजसात करने का निर्णय भी पारित हुआ। इसके अलावा वर्ष 2009 से अब तक के नगरपालिका के जितने भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस कार्य में लिप्त रहे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, साथ ही जो भी नए टेंडर जारी किए जाएंगे उनसे तुरंत अनुबंध किया जाएगा। पिछले काफी समय से दोशियान को ब्लैडलिस्टेड करने की बात कही जा रही थी, आखिर आज ब्लैकलिस्टेड करने का प्रस्ताव पास हो ही गया। परिषद में नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, सीएमओ गोविंद भार्गव सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भाजपा पार्षदों ने सीएमओ गोबिंद भार्गव को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई थी कि दोशियान कंपनी काम नहीं कर रही है, जिससे शहर में घर घर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। दोशियान द्वारा डाली गई घटिया पाइप लाइन भी कई बार फूट चुकी है ऐसे में दोशियान को ब्लैकलिस्टेड कर उसके खिलाफ कार्रवाई की आए और उसका अनुबंध निरस्त किया जाए। दोबारा से मुख्य पाइप लाइन डालने के लिए जो टेंडर आमंत्रित किए गए थे, उन्हें खोला गया था जिसमें टीकमगढ़ की कंपनी का टेंडर पास भी हो गया था, ऐसे में उसे वर्क आर्डर दिया जाए, जिससे मुख्य लाइन दोबारा से बिछाई जा सके, जिससे आने वाली गर्मियों में आम जनता को पानी मिल सके। 

शहर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का काम भी नहीं किया दोशियान ने

शहर में घर घर नल कनेक्शन देने के लिए दोशियान को शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाना है, जिससे लोगों को कनेक्शन दिए जा सके और उन्हें पानी मिल सके, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी दोशियान ने शहर में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का काम नहीं किया है जिससे लोगों को कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं।

डूब क्षेत्र में पानी भरने के बाद नहीं हो सकेगा मुख्य लाइन का काम

पार्षदों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मड़ीखेड़ा डैम के डूब क्षेत्र में मुख्य पाइप लाइन बिछाई गई है। यदि दोबारा से मुख्य लाइन बिछाई जाती है तो डूब क्षेत्र में पानी भर जाएगा, जिससे यहां लाइन बिछाने में काफी मशक्कत करनी होगी। इसलिए वर्क आर्डर जल्द दिया जाए, जिससे डूब क्षेत्र में मुख्य लाइन दोबारा से बिछाई जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!