
शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 16 अगस्त को पोहरी में आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के तहत पोहरी में सीधे हेलीकॉप्टर से आ रहे थे लेकिन अब इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अब नए सिरे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शिवपुरी जिले के लिए कार्यक्रम बनेगा जिसमें पोहरी के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सीएम शिवराज सिंह चौहान किस तरह से जन आशीर्वाद यात्रा में आएंगे इसको लेकर अलग से कार्यक्रम आने की संभावना है।






Be First to Comment