
मुस्कान अभियान को लेकर भी चर्चा की
शिवपुरी। बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष डॉ अजय खेमरिया और सदस्यगण श्रीमती सरला वर्मा और रंजीत गुप्ता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर से मुलाकात की। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री और किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष भरत अग्रवाल भी मौजूद थे।
बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान को लेकर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुस्कान अभियान को लेकर पुलिस सक्रियता से काम कर रही है और पुराने प्रकरणों की गंभीरता पूर्वक जांच जारी है। इस मुलाकात में बाल कल्याण समिति सदस्य और अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले दिनों सम्मानित किए जाने पर पुष्पागुच्छ भेंट कर बधाई दी।






Be First to Comment