शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देश पर पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा एन.डी.पी.एस. अधिनियम के एक स्थाई वारण्टी को दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्टी करतार पिता जालिम सिंह रावत उम्र 35 साल निवासी नबावसाहब रोड शिवपुरी जिस पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत पिछले 06 साल से प्रकरण चल रहा है तब से लेकर आरोपी फरार है, का ग्राम शकरवाया थाना देहात में घूम रहा है मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य को निर्देशित कर कार्यवाही करने को कहा, अति. पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी शिवपुरी सुरेश चंद दोहरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली विनय कुमार शर्मा के द्वारा टीम घटित की जिसमें प्रआर. रघुवीर सिंह, आर. इंन्द्रपाल सिंह, सैनिक रामभगत शामिल थे। इस पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर वारण्टी को दबोचा गया, बाद न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।







Be First to Comment