
पर्यटक स्थलों पर पहुंचकर महिला डेस्क प्रभारी ने दी पर्यटकों को समझाइश
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में बारिश के मौसम में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी को मद्देेनजर रखते हुए महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रियंका पारासर मय टीम के शिवपुरी के विभिन्न पर्यटक स्थल भदैया कुण्ड, बाणगंगा, छत्री, टूरिस्ट विलेज आदि पर पहुंचकर पर्यटकों को मजनुओं, शरारती तत्वों से सतर्क रहने एवं ऐसे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देनेे की समझाइश दी गई ताकि अपराध घटित होने से पहले ही अपराधियों को पकड़ा जा सके। पिकनिक मनाने आये पर्यटकों को जंगल में बिना फॉरेस्ट गार्ड के अन्दर न जाने की समझाइस देते हुए कहा कि अगर हमें अपनी और अपने परिवारों की सुरक्षा रखनी है तो जंगल में ज्यादा अंदर न जाकर खुले इलाके में घूम कर सही सुरक्षित ढंग से पर्यटक स्थलों का आनंद लेने की समझाइस दी। यदि कोई घटना घटित हो तो इसकी सूचना पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी एवं डयल-100 पर तत्काल सूचना देने की समझाइश दी गई।








Be First to Comment