
शिवपुरी। वन परिक्षेत्र करैरा के अंतर्गत आने वाली वन चौकी खोड़ की आसपुर वीट रेंज अंतर्गत फोरेस्ट पुलिस ने कुरउआ छाल से भरे एक वाहन को जब्त किया है। वीट गार्ड रामबाहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिमर्रा, उदयपुरा नर्सरी से होते हुए एक वाहन में अवैध कुरउआ की छाल से भरकर जा रही है। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना को वीटगार्ड ने डिप्टी रेंजर रामकुमारसिंह तोमर को दी, जहां वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर लिया, लेकिन मौके से वाहन चालक फरार हो गया। मामले में वाहन को जब्त कर कार्रवाई की गई।






Be First to Comment