Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने मारा पांच जुआ के फड़ों पर छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 05 प्रकरणों में पुलिस द्वारा 14 लोगों को जुआ खेलते दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर सूचना पर से थाना करैरा द्वारा 4 आरोपी रवि खटीक, कल्लू बाल्मीक ,धर्मेन्द्र खटीक, मक्खन खटीक, थाना बामोरकलॉ द्वारा 2 आरोपी अजीत पिता कंछेदीलाल लखेरा,बंटी पिता दयाराम लखेरा निवासीगण बामोरकलॉ एवं थाना गोवर्धन ़द्वारा 04 आरोपी सूरज कुशवाह, मत्तीराम कुशवाह,जितेन्द्र शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा निवासीगण वनवारी पुरा थाना गोवर्धन, थाना देहात द्वारा 03 आरोपी इमरान पिता सरीफ खॉ निवासी कलईया मोहल्ला शिवपुरी, राजेन्द्र पिता रामबाबू झा,लक्ष्मण पिता कोमल जाटव निवासी बड़ा लोहारपुरा थाना देहात, क्षेत्र से दबिश देकर दबोचा गया। थाना खनियाधाना द्वारा 01 आरोपी अन्नू उर्फ अनवार पिता अजीत खॉं निवासी नई बस्ती खनियाधाना को सट्टा खिलाते दबोचा गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!