Press "Enter" to skip to content

विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी

जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे पीडि़त युवक

शिवपुरी। एसपी कार्यालय में जनसुनवाई में आज दो युवक ठगी का शिकार होने की शिकायत करने पहुंचे जिन्होंने एएसपी कमल मौर्य को  शिकायत आवेदन सौंपा और उन्हें बताया कि पिछोर निवासी दो युवकों ने विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 40-40 हजार रूपए ऐंठ लिए हैं जिस पर एएसपी ने मामले की जांच कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
पीडि़त परमाल ओझा और संजय सैन ने आवेदन में बताया है कि वह कोलारस के निवासी हैं जिन्हें पिछोर क्षेत्र में रहने वाले उत्तम सिंह यादव और सुरेन्द्र यादव ने विद्युत विभाग में मीटर रीडर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 40-40 हजार रूपए ऐंठ लिए हैं। दोनों ठगों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 दिवस में उनकी नौकरी लग जाएगी, लेकिन अब काफी समय बीत गया है और न ही उन्हें नौकरी मिली और न ही उनके रूपए वापिस किए गए हैं। जब वह उनसे रूपए मांगने जाते हैं तो दोनों उन्हें दुत्कार कर भगा देते हैं। इस संबंध में उन्होंने 24 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन आज तक उनकी शिकायत का कोई निराकरण नहीं हुआ है इसलिए उन्होंने पुन: शिकायती आवेदन देकर दोनों ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

छेड़छाड़ का आरोपी दे रहा है धमकी

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आज एक महिला रामसखी (परिवर्तित नाम) शिकायत करने पहुंची जहां उसने शिकायत करते हुए बताया कि 31 जुलाई को आरोपी पर्वत पुत्र गोपी जाटव ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी जिसकी शिकायत उसने पिछोर थाने में दर्ज कराई जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और न्यायालय ने उसे जेल पहुंचा दिया था, लेकिन अब आरोपी पर्वत सिंह जमानत पर रिहा हो गया है और अब वह अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ गलत कार्य करना चाहता है और आए दिन वह मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता ने मांग की है कि उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग

वार्ड क्रमांक 36 के लोगों ने जनसुनवाई में पहुंचकर वार्ड में रहने वाली जूली जाटव, सोनू जाटव और विष्णु नामदेव की शिकायत की है। जहां वार्डवासियों ने बताया कि करौंदी कॉलोनी में शासकीय रास्ते पर उक्त लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है जिससे कॉलोनी के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। यहां तक कि पानी के टेंकर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे लोगों को काफी समस्या हो रही है ऐसी स्थिति में अवैधानिक रूप से रास्ते पर किए गए निर्माण को हटाया जाए। वार्डवासियों की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने नपा सीएमओ को स्थल की जांच कर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!