Press "Enter" to skip to content

उत्कृष्ट कार्यों के लिए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा सम्मानित

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक 6 अगस्त को बीजेपी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें उत्कृष्ट कार्य एवं नगर में रैली के आयोजन के लिए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा को मुख्य अतिथि नकुल भारद्वाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष सी पी मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, धैर्यवर्धन शर्मा, राजकुमार खटीक बैठक में मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!