Press "Enter" to skip to content

बारिश से बचने के लिए कूप की ओट में छिपी मासूम की दबने से मौत, 20 घंटे बाद मिला शव

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ढांड गांव में कूप के नीचे दबने से एक 6 वर्षीय मासूम सोमनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए बच्ची कूप की ओट लेकर छिप गई। इसी दौरान कूप ढह गया और भूसे के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। जबकि 20 घंटों तक सोमनी लापता रही और परिजन उसे बाहर तलाशते रहे। जब भूसे का कूप हटाकर देखा तो बच्ची का शव निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम का मामला विवेचना में ले लिया है। 
जानकारी के मुताबिक सोमनी बघेलपुत्री लखनलाल बघेल उम्र 6 वर्ष निवासी ढांड को सोमवार की दोपहर 3 बजे से परिजन तलाश रहे थे। बच्ची को रात भर तलाशने के बाद सुबह दिनारा थाने शिकायत लेकर पहुंचे। बच्ची के गायब होने पर पुलिस भी हरकत में आई। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और सुबह 11 बजे घर के पास गिरे पड़े भूसे के कूप पर नजर पड़ी। कूप का भूसा हटाकर देखा तो सोमनी मृत मिली। बच्ची की मौत की खबर पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। घटना के दिन बच्ची मां घर में अकेली थी और पिता काम से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!