Press "Enter" to skip to content

महाराज अग्रसेन चौक का फीता काटकर यशोधरा राजे ने किया शुभारंभ

मेरी एक ख्वाहिश थी कि महाराज की प्रतिमा बीच में आए, आज वह ख्वाहिश पूरी हो गई: यशोधरा

शिवपुरी। तात्या टोपे मैदान के सामने अग्रवाल समाज द्वारा नवीन अग्रसेन चौक का लोकार्पण एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने फीता काटकर अग्रसेन चौक का शुभारंभ किया। इसके बाद यशोधरा राजे ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मेरी एक ख्वाहिश थी कि महाराज की प्रतिमा सड़क के बीच में आए और आज मेरी यह ख्वाहिश पूरी हो गई। मैं समाज की ऋणी हूं कि उन्होंने मुझे प्रतिमा को बीच में करने की परमीशन दी।

केबिनेट मंत्री राजे ने कहा कि प्रतिमा को शिफ्ट करना एक बहुत जटिल कार्य था क्योंकि यह समाज की भावनाओं से जुड़ा मामला हुआ था और बिना समाज की परमिशन के यह संभव नहीं था, लेकिन समाज से जैसे ही मैंने परमिशन मांगी तो समाज ने तुरंत हां कर दी। समाज ने अग्रसेन चौक का निर्माण बहुत ही शानदार किया है। मैं समझती हूं कि समाज के ऊपर आप कोई जिम्मेदारी छोड़ोगे तो वापस आपको अच्छे से अच्छा मिला। आज यह हमारी धरोहर बन गई और महाराज अग्रसेन से पूरे समाज की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इस मौके पर मंचासीन अतिथियों में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, समाज के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता शामिल रहे। समाजबंधुओं ने सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!