Press "Enter" to skip to content

वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी।  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्टी बाइसराम पिता रतीराम रजक उम्र 35 साल निवासी ग्राम गोंडरी थाना बैराड़ का अपने घर ग्राम गोंडरी में है, मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य को निर्देशित कर कार्यवाही करने को कहा, अति. पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. अशोक घनघोरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया के द्वारा टीम घटित की जिसमें प्रआर. राजेन्द्र यादव, आर.मनीश कटारे, आर ऋि षीकेश त्यागी, आर.चालक अरमान खॉन के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश देकर सथाई वारण्टी बाइसराम पिता रतीराम रजक उम्र 35 साल निवासी ग्राम गोंडरी थाना बैराड़ को दबोचा गया जो पिछले 04 साल से 25,27 आम्स एक्ट के तहत फरार था आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 
वहीं पुलिस थाना कोतवाली को भी एक स्थाई वारण्टी पकडऩे में सफलता मिली। थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्टी मनीष कोड़े पिता के.के.कोड़े निवासी गांधीनगर शिवुपरी का अपने घर पर है मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम प्रआर.रघुवीर सिंह, आर इंन्द्रपाल, सैनिक रामभगत के द्वारा दबिश देकर दबोचा गया बाद माननीय न्यायालय पेश किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!