Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चों सहित 6 की मौत, एक गंभीर घायल


शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थानों पर प्राकृतिक प्रकोप के चलते तीन बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन बच्चों सहित एक चार की मौत बकरियां चराने के दौरान मौत हुई जबकि दो की खेत में काम करने के दौरान मौत हुई है।
बदरवास थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने दी जानकारी में बताया कि बदरवास के ग्राम मुढेरी निवासी काली पुत्री वीर सिंह आदिवासी उम्र 12 साल, साबरी पुत्री वीर सिंह उम्र 9 वर्ष सावरी पुत्री अमर सिंह उम्र 12 वर्ष, पप्पू पुत्र भावला निवासी 22 साल तथा वीर सिंह उम्र 32 साल निवासीगण मुढेरी यह सभी मुडेरी के समीप जंगल में बकरी चराने गए हुए थे तभी दोपहर लगभग 2 बजे तेज गरज के साथ आकाशीय गाज गिरने से काली, साबरी, सेमा और पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाशीय बिजली गिरने से वीर सिंह बुरी तरह झुलस गया। इस घटना की सूचना गांव के सरपंच महेश खटीक ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को बरामद कर लिया तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। बदरवास थाना क्षेत्र के ही ग्राम अटलपुर में आज दोपहर खेत पर काम कर रही महिला श्री बाई पत्नी सिरनाम धाकड़ उम्र 35 वर्ष भी अकाशीय गाज गिरने से मौत के मुंह मे समा गई । टीआई राजीव त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा थाना बदरवास में भी इसी समय आकाशीय बिजली गिरने से खेत में दवा का छिड़काव कर रहे लल्लू राम पुत्र सुखलाल धाकड़ नामक 35 वर्षीय किसान की भी मौत हो गई इन सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बदरवास लाया गया है पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!