Press "Enter" to skip to content

IBC24 स्वर्णशारदा Scholarship – MP Topper शिवपुरी की आयुषी और ललित पचौरी को मिलेगी

शिवपुरी। बेटी पढ़ेगी, देश गढ़ेगी…इस सूत्र वाक्य को–मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के विश्वसनीय न्यूज चैनल IBC24 ने साकार करने का बीड़ा उठाया है । 

IBC24 देश का पहला ऐसा चैनल है, जो प्रतिभावान छात्राओं को पिछले 3 सालों से बड़ी संख्या में विशेष स्कॉलरशिप दे रहा है । इस छात्रवृत्ति का नाम है- IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप । इस स्कॉलरशिप की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने वाले गोयल ग्रुप और IBC24 के चेयरमैन श्री सुरेश गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी 78 ज़िलों से एक-एक प्रतिभावान बेटियों और 15 संभागों के टॉपर छात्रों को स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। पिछले तीन वर्षों की तरह इस साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम 
की शुरुआत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रही है। 20 अगस्त को भोपाल के मानसरोवर सभागार विधानसभा परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति और आध्यात्मिक गुरु श्री पवन सिन्हा जी के विशिष्ट आतिथ्य में छात्रवृत्ति का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा करेंगे, प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कुंवर विजय शाह और जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होंगे। श्री गोयल ने बताया कि स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के तहत साल 2017-18 की 12वीं की परीक्षा में अपने-अपने ज़िले से टॉप करने वाली छात्रा को 50-50 हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति और प्रदेश में टॉप करने वाली  छात्रा को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति और प्रदेश टॉपर छात्रा के स्कूल को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। वहीं मध्य प्रदेश के दस संभागों के टॉपर छात्रों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।। हमारे शिवपुरी जिले से गुरु नानक हाई स्कूल  की प्रतिभावान छात्रा आयुषी ढेगुला और प्रदेश एवं  संभाग टॉपर उत्कृष्ट विद्यालय का छात्र ललित पचौरी को IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2018 के लिए नामांकित किया गया है । जिन्हें 50 -50 हजार की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा । बालिका शिक्षा की दिशा में IBC24 द्वारा शुरू की गई यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। हर साल प्रदान की जाने वाली स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप प्रदेश की प्रतिभावान बेटियों और बेटों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!