
सगाई के बाद बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए बना रहा था दबाव
शिवपुरी। करैरा कस्बे में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती की सगाई पांच माह पूर्व राजेन्द्र जोशी पुत्र हरदयाल जोशी निवासी भौती जो इंदौर पुलिस में आरक्षक पद पर कार्यरत है से हुई थी। सगाई के बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो धीरे-धीरे शारीरिक संबंधों तक पहुंच गया। बाद में राजेन्द्र युवती पर बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा इससे परेशान होकर युवती ने खुद के साथ बलात्कार होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपी युवक से सगाई भी तोड़ ली है।






Be First to Comment