

शिवपुरी। नगर की तकिया की मस्जिद, नीलगर चौराहा, पुरानी शिवपुरी पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मटकीफोड़ प्रतियोगिता के आयोजन के साथ मनाया गया। जिसमें मुस्लिम भाईयों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिता में 3100 रुपए का पुरस्कार रखा गया है। आयोजकों में मुख्यत्यार खान, अखलाक हिन्दुस्तानी, साहिल खान, तस्तू, सौरभ झा अज्जाू आदि ने मिलकर कराए। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रतियोगियों ने भाग लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम रात 8 बजे प्रारंभ हुआ जो देर रात 11:30 बजे तक चला। जिसमें विजेता रहे सलमान खान ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोडऩे में कामयाबी हासिल की।






Be First to Comment