
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे स्थाई वारण्टी धरपकड़ अभियान के तहत 5 स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना कोतवाली के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी आसिक पिता इलायत खॉंन निवासी 40 नंबर काठी शिवपुरी जो कि पिछले 01 साल से 138 एन.आई.ऐ. एक्ट के प्रकरण तहत फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना बदरवास के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी समरथ पिता ज्ञानी आदिवासी उम्र 43 साल निवासी ईसुरी थाना बदरवास जो कि पिछले 04 साल से के प्रकरण में फरार चल रहा था एवं स्थाई वारण्टी राजू पिता कृष्णा परिहार निवासी ग्राम बृम्हाथाना थाना बदरवास जो कि पिछले 05 साल से मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना बैराड़ के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी रमेश पिता बाबूलाल आदिवासी उम्र 25 साल निवासी माता का बीलबरा हाल मुकाम पहाडग़ड़ जिला मुरैना जो कि पिछले 01 साल से के प्रकरण में फरार चल रहा था एवं स्थाई वारण्टी मुन्ना पिता रामरतन आदिवासी उम्र 50 साल निवासी हाल मुकाम पहाडग़ड़ जिला मुरैना जो कि पिछले 04 साल से अपहरण एवं डकैती के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा पहाडग़ड़ जिला मुरैना दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।






Be First to Comment