Press "Enter" to skip to content

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया बलात्कार का मामला दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत लालमाटी क्षेत्र से कल एक माँ की फरियाद पर पुलिस पंजाब निवासी युवक को पकड़कर थाने तो ले आई, लेकिन युवक के खिलाफ बिना कोई मामला दर्ज किए उसे छोड़ दिया जबकि माँ चीख-चीखकर कह रही थी कि उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर युवक उससे दुष्कर्म करता है। हालांकि नाबालिग युवती ने अपना मेडिकल नहीं कराया और न ही माँ के आरोप का समर्थन किया। आज फिर से नाबालिग लड़की कोतवाली पहुंची और युवक पर बलात्कार के आरोप लगाए, इस पर से पुलिस ने आरोपी राकेश सिंह चीव के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
विदित हो कि कोलारस तहसील क्षेत्र के पाड़ौदा गांव की रहने वाली महिला कांग्रेस नेता अजय रूहानी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। जहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीधे लालमाटी पहुंची जहां उसने मकान की दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे से 15 साल की युवती और पंजाब के एक युवक को बरामद किया। पुलिस दोनों को थाने ले आई, लेकिन डरी सहमी युवती पुलिस को खुलकर कुछ नहीं बता सकी। इसलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किए बिना युवक को छोड़ दिया। 

पढ़ाने का झांसा देकर आरोपी युवती को शिवपुरी लाया

महिला ने पुलिस को बताया कि पंजाब के युवक से उसका फोन पर संपर्क हुआ था। इसके बाद वह उनके गांव तक आ गया। तत्पश्चात वह बच्चों को पढ़ाने की कहकर शिवपुरी ले आया और यहां उसने एक मकान में किराए से रखा। महिला का कहना है कि यहां उक्त युवक उनकी 15 साल की बेटी के साथ गलत काम करता रहा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी राकेश सिंह उसके ही एक गांव की लड़की से उसके ही फोन से बात करता था क्योंकि उसकी परिचित लड़की पर फोन नहीं था। इस बीच आरोपी पीडि़ता से भी बात करने लगा इस दौरान राकेश सिंह ने एक दिन उसकी मां से कहा कि उसकी गरीबी को दूर करना चाहता है। इसके बाद आरोपी बहला फुसलाकर महिला को ले कर आ गया। इसी दौरान अपनी की नीयत महिला की 15 वर्षीय बेटी पर बिगड़ गई और वह उसके साथ गलत काम करने लगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!