
शिवपुरी। बीती रात्रि से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज दिनभर चलता रहा। बारिश के कारण देहात थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिलोकलां में रहने वाले तेजाराम पुत्र बाबरिया जाटव का कच्चा आशियान भरभराकर गिर गया। कच्चे मकान के गिरने से गरीब के सिर से भरी बरसात में एकमात्र सहारा भी छिन गया। गनीमत यह रही है हादसे में कोई जनजानि नहीं हुई। घर के गिरने से गृहमालिक के घर पर चढ़ेे पत्थर के पाट क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं गृहस्थी का सामान भी टूट गया।






Be First to Comment